
बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया माल्यार्पण
महाराजा छत्रसाल का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम की अमर गाथा : श्याम तिवारी
सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, बुंदेलखंड केसरी महान योद्धा महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष यश अग्रवाल,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे मंडल अध्यक्ष अमित बैसखिया मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उन्होंने अपने अद्वितीय पराक्रम से बुंदेलखंड की अस्मिता और गौरव की रक्षा की तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत बने। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम की अमर गाथा है, जो आज भी समाज और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल के आदर्श, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी समाज को प्रेरित करती है। हम सभी का दायित्व है कि उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आशुतोष पराग बजाज, रामेश्वर नेमा, जय सोनी, सोनू चौहान, दीपक जैन, नीलेश जैन, मनोज रैकवार, नितिन सोनी, विकास केसरवानी, चिराग सबलोक, अज्जू घोषी, सुब्रत राय, शाहिद सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











