अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को संभागीय भाजपा कार्यालय में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को संभागीय भाजपा कार्यालय में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं, अधिक से अधिक सहभागिता का किया आह्वान

विशिष्ट जनों से किया संपर्क, 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुआ संवाद

सागर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार, 21 जून को प्रातः 8:30 बजे धर्मश्री संभागीय भाजपा कार्यालय, सागर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं योग साधक सहभागिता करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने समस्त जिलेवासियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की श्रेष्ठ पद्धति है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

श्याम तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में पार्टी के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। योग कार्यक्रम सांगठनात्मक सागर जिले के सभी मंडलों में आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि शनिवार को सांसद डॉ. लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अभियान टोली जिला संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विशिष्ट जनों से शिष्टाचार भेंट कर उनका सम्मान किया तथा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विकास एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विशिष्ट जनों ने भी केंद्र सरकार के कार्यों एवं विकास यात्रा को लेकर अपने विचार साझा किए तथा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प व्यक्त किया।

श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा सागर

Leave a Comment

Read More