अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा को भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
सागर जिले में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, प्रभावी नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा के विशेष कार्य बल (STF), भोपाल में स्थानांतरण होने पर सागर पुलिस परिवार द्वारा एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने  सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया ने कहा कि  लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना का परिचय देते हुए जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका कार्य एवं व्यक्तित्व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी  सिन्हा के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सहज, सौम्य एवं सहयोगी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने उद्बोधन में  लोकेश कुमार सिन्हा ने सागर जिले में मिले सहयोग, विश्वास एवं आत्मीयता के लिए पुलिस अधीक्षक, समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सागर में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन की महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय स्मृतियों में सदैव शामिल रहेगा।
कार्यक्रम का समापन  सिन्हा को स्मृति-चिन्ह भेंट कर तथा सामूहिक छायाचित्र के साथ आत्मीय एवं भावुक वातावरण में हुआ। सागर पुलिस परिवार ने उनके आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Comment

Read More