
योग से स्वस्थ भारत की संकल्प साधना : रजाखेड़ी बजरिया में बढ़ी जनभागीदारी, विश्व योग दिवस के लिए उत्साह चरम पर
( रजाखेड़ी बजरिया में 21 जून विश्व योग दिवस आयोजन में वृहद सहभागिता का आह्वान)
सागर/20.06.2026; प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा आगामी विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रजाखेड़ी बजरिया में आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सहभागियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। योग के प्रति बढ़ते जनजागरण और स्वास्थ्य चेतना का यह उत्साह क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर रहा है।
नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निर्देशन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहीलाल की विशेष उपस्थिति रही। शिविर में प्रशिक्षक डॉ. नितिन कोरपाल द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही योग के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्यवर्धक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
दूसरे दिन बड़ी संख्या में उपस्थित प्रबुद्धजनों, नागरिकों एवं युवाओं ने मनोयोगपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण का प्रभावी माध्यम बताया।
इस अवसर पर सभी नागरिकों से 21 जून विश्व योग दिवस के सामूहिक आयोजन में प्रातः 6.30 बजे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया, ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प और अधिक सशक्त हो सके।
कार्यक्रम में बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, दिनेश दक्ष, बंटी राठौर, गोकुल ठाकुर, केदार शर्मा, सीएमओ पवन शर्मा, सत्यम देवलिया,सनी जैन, पूनम साहू, रेखा वर्मा, बद्री विशाल साहू, डॉ. परशुराम, चंद्रप्रकाश शुक्ला, रतिराम ठेकेदार, अंकित श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, लाल बहादुर सोनी, अमित पांडे, कमल राठौर, आकाश गुप्ता, अनिल मिश्रा, यशवंत अहिरवार सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह योग प्रशिक्षण शिविर न केवल विश्व योग दिवस की तैयारी का माध्यम बना, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गया।











