डायल-112/100 की तत्परता से 40 फीट गहरे कुएं में गिरे कुत्ते की बचाई गई जान

डायल-112/100 की तत्परता से 40 फीट गहरे कुएं में गिरे कुत्ते की बचाई गई जान

सागर, दिनांक 22 जून 2026।

पुलिस कंट्रोल रूम सागर के डायल-112/100 में प्राप्त एक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफ.आर.वी. स्टाफ एवं थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 40 फीट गहरे कुएं में गिरे एक कुत्ते को सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

डायल-112 में इवेंट आईडी 3808 के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि ठाकुर बाबा मंदिर के सामने, चैरिटी कान्वेंट स्कूल के पास स्थित एक गहरे कुएं में एक कुत्ता गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा तत्काल निकटस्थ एफ.आर.वी. एवं संबंधित थाना पुलिस को मौके पर रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंचकर एफ.आर.वी. स्टाफ एवं थाना पुलिस ने स्थिति का आकलन किया तथा रस्सी की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। संयुक्त प्रयासों से लगभग 40 फीट गहरे कुएं में गिरे कुत्ते को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

इस सराहनीय रेस्क्यू कार्य में एफ.आर.वी. पायलट साजिद खान, डायल-112 स्टाफ आरक्षक अभय तथा थाना स्टाफ आरक्षक अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर मौजूद सूचना देने वाली रिन्सी सहित स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि डायल-112 सेवा केवल अपराध एवं आपातकालीन घटनाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन के साथ-साथ बेजुबान जीवों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए भी सदैव तत्पर है।

Leave a Comment

Read More