थावरी भिलैया के अंकित प्रजापति का अग्निवीर में चयन छोटे गांव के युवा ने देश सेवा का सपना साकार किया

थावरी भिलैया के अंकित प्रजापति का अग्निवीर में चयन
छोटे गांव के युवा ने देश सेवा का सपना साकार किया
थावरी भिलैया
ग्राम पंचायत थावरी भिलैया के निवासी युवा अंकित प्रजापति का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में सफल चयन हो गया है। यह खबर पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
अंकित प्रजापति के माता बंदना प्रजापति एवं पिता कैलाश प्रजापति ने अपने पुत्र के इस उपलब्धि पर ढेर सारा आशीर्वाद दिया। परिवार के इस खुशी के मौके पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अंकित ने हाई स्कूल चिखली जमुनिया से अपनी पढ़ाई पूरी की। स्कूल के दिनों से ही अनुशासित और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते थे। अपनी लगन, कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि पूरे गांव थावरी भिलैया और हाई स्कूल चिखली जमुनिया का नाम रोशन किया है। योजना देश के युवाओं को चार वर्ष के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। अंकित प्रजापति जैसे ग्रामीण क्षेत्र के युवा का चयन इस बात को साबित करता है कि छोटे-छोटे गांवों से निकलकर भी मेहनत और तैयारी से कोई भी युवा देश की सेवा में अपना योगदान दे सकता है।
गांव व परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंकित बचपन से ही सेना में जाने के सपने देखते थे। उनकी सफलता पूरे इलाके के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी। गांव के बुजुर्गों और शिक्षकों ने भी अंकित को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे समुदाय के लिए गौरव का विषय है।
अंकित प्रजापति को इस शानदार सफलता पर पूरे क्षेत्र की ओर से हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Comment

Read More