
वृक्षारोपण के साथ, पौधों का संरक्षण करना भी हमारा संकल्प : रिशांक तिवारी
संकल्प फाउंडेशन ने दादा दरबार प्रांगण में लगाए 60 पौधे, स्थानीय नागरिकों ने ली देखभाल की जिम्मेदारी
सागर। शहर में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को दादा दरबार प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर, लगभग 60 पौधे लगाए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने आगे आकर इन पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने में सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण करना भी हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि, संकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास है कि शहर में लगाए जाने वाले प्रत्येक पौधे की उचित देखभाल हो, जिससे आने वाले समय में यह पौधे बड़े होकर शहर की हरियाली को बढ़ाने में योगदान दें।
कार्यक्रम में श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि, जब नागरिक स्वयं अपने आसपास लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेते हैं, तभी ऐसे अभियान सफल होते हैं। संकल्प फाउंडेशन इसी सोच के साथ लोगों को जोड़कर शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने बताया कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा सागर शहर में लगभग 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि, इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1100 पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि, आगामी समय में भी शहर के वार्डों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर स्थानीय लोगों के सहयोग से वृक्षारोपण किया जाएगा।
इस दौरान श्री रिशांक तिवारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए उचित स्थान उपलब्ध है, तो नागरिक MP-15 चैटबॉट नंबर +91 8982600918 पर संदेश भेजकर जानकारी दे सकते हैं। जिसके आधार पर संकल्प फाउंडेशन द्वारा ऐसे स्थानों पर पौधारोपण कर शहर को और अधिक हरा-भरा बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी संकल्प फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर शुभम सागर , स्वराज उपाध्याय, हर्षित पांडेय,नीरज,अन्नू जाटव,रत्नेश जाटव, मोनू लाड़िया,शौर्य शर्मा,वैभव, चंद्रभान तिवारी (पंडित जी), आयुष ठाकुर, लव तिवारी,शिवा उपस्थित रहे











