बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत, एनेस्थीसिया ओवरडोज का आरोपस्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरीज की मौत, एनेस्थीसिया ओवरडोज का आरोप
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

सागर। में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान देवेंद्र पाठक के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग स्टाफ द्वारा एनेस्थीसिया की ओवरडोज दिए जाने से उनकी मौत हुई।

परिजनों के अनुसार देवेंद्र पाठक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया, लेकिन दवा की अधिक मात्रा दिए जाने से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने समय रहते उचित उपचार नहीं दिया, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि मरीज को हाई-रिस्क दवा दी गई थी, तो सभी जरूरी मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित लापरवाह नर्स को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

घटना ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, चिकित्सा प्रबंधन और स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है कि आखिर मौत किन परिस्थितियों में हुई और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Comment

Read More