मुहर्रम पर कांग्रेस सेवादल ने किन्नर समाज के ताजियों पर चढ़ाई फूलों की चादर, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

मुहर्रम पर कांग्रेस सेवादल ने किन्नर समाज के ताजियों पर चढ़ाई फूलों की चादर, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
सागर। मुहर्रम के अवसर पर शहर में निकले किन्नर समाज के ताजियों का कांग्रेस सेवादल परिवार ने श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया। तीनबत्ती चौराहे पर सेवादल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ताजियों पर फूलों की चादर चढ़ाकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत, बलिदान और कुर्बानी को नमन किया तथा प्रदेश और देश में अमन, चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि मुहर्रम का संदेश सत्य, न्याय, त्याग और इंसानियत की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। इमाम हुसैन का बलिदान पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है और समाज को प्रेम, सौहार्द तथा एकता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में परख शुक्ला, अंकुर यादव, लकी पंडा, अन्नू घोषी, रवि जैन सहित कांग्रेस सेवादल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने ताजियों पर पुष्प अर्पित कर शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि दी और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मुहर्रम के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहजीब, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

Leave a Comment

Read More