
अमन-चैन,कौमी एकता व भाईचारे का संदेश देते हुए जामा कॉम्प्लेक्स वाले बाबा की सवारी गश्त करती हुई पहुँची कर्बला।
बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुए ली रुखसती।
सबारी प्रबंध कमेटी में व्यक्त किया आभार।
सागर / हजरत सैय्यद अहमद मक्की चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह जामा कॉम्प्लेक्स,तीनबत्ती वाले बाबा की सवारी प्रतिवर्षोंनुसार इस वर्ष भी माह मुहर्रम की 10 तारीख को शहर गश्त पर निकली।बाबा ने शहर गस्त के दौरान अमन-चैन,कौमी एकता,आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर,शांति और सद्भाव के साथ रहने का संदेश दिया।सवारी प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि बाबा की सबारी शुक्रवार को बाद नमाज़ असिर शनीचरी चौगना स्थित मौनू बाबा के निवास स्थान से प्रारंभ होकर डिप्टी फर्स,झील वोट क्लब,तीन मढ़िया, बस स्टैंड,बकौली तिराहा होते हुए तिली रोड स्थित करबला घाट पहुँची।जहाँ बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुए रुखसती ली।सबारी प्रबन्ध कमेटी ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा की सवारी गश्त के दौरान प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने व शामिल होने वाले तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।सबारी गस्त के दौरान मुख्य रूप से जावेद भाई,शेख असलम,राजीव भाई,नरेंद्र सरदार,ओम चौरसिया,मो.आसिफ,इरशाद भाई,सलमान भाई,मोह.सगीर,फारूक भाई, मुह.इमरान,संजय रैकवार,लालू भाई,रुस्तम मकरानी,सोहेल मिर्जा,अर्श खान,अयान खान, अबुजर खान, अतीब खान,धीरज प्रजापति,सुहैल बाबा, अल्तमस खान, लकी खान सहित बाबा के खिदमतदार व श्रद्धालुओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही।











