बाघराज वार्ड में विद्युत समस्या को लेकर वार्डवासियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन, नया ट्रांसफार्मर लगाने का मिला आश्वासन

बाघराज वार्ड में विद्युत समस्या को लेकर वार्डवासियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा ज्ञापन, नया ट्रांसफार्मर लगाने का मिला आश्वासन

सागर। शहर के बाघराज वार्ड के रहवासियों ने लंबे समय से बनी हुई विद्युत समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन से मुलाकात कर ट्रांसफार्मर बदलवाने हेतु ज्ञापन सौंपा। वार्डवासियों ने बताया कि वर्तमान ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक विद्युत भार होने के कारण क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लगभग 1300 परिवारों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने और उसकी खराब स्थिति के कारण दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है। इससे भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरेलू कार्यों के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति तथा छोटे व्यापारियों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र नया एवं अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की।

वार्डवासियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्या के त्वरित निराकरण के लिए विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

इस अवसर पर देवी प्रसाद पटेल, भरत सेन, धनीराम रजक, मुन्ना जाटव, धन सिंह लोधी, घनश्याम बाबा, छोटेलाल पटेल, राहुल नामदेव, दयाशंकर अहिरवार, राजकुमार पटेल, भागवत पटेल, दिनेश पटेल, गोपाल पटेल, राम रैकवार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More