सागर में रविवार को होगा कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन, नगर निगम मार्केट में जुटेंगे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता

सागर में रविवार को होगा कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन, नगर निगम मार्केट में जुटेंगे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता
सागर। शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम इस माह 28 जून, रविवार को सुबह 10:30 बजे नगर निगम मार्केट परिसर में आयोजित किया जाएगा। हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले इस नियमित कार्यक्रम में इस बार वरिष्ठ कांग्रेसी एवं फुटकर व्यापारी संघ के अध्यक्ष विनीत जैन ‘ताले वाले’ ध्वजवंदन करेंगे।
कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव विजय साहू तथा स्थानीय पार्षद श्रीमती सुरेखा राकेश राय सहित कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने बताया कि मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवक कांग्रेस, सेवादल परिवार, महिला कांग्रेस, यंग ब्रिगेड तथा नगर निगम के पार्षदों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
कांग्रेस सेवादल के इस मासिक आयोजन को लेकर संगठन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया जाएगा।

Leave a Comment

Read More