
थाना मोतीनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
दो स्थायी वारंटों में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
सागर। वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में स्थायी वारंटियों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों पर अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए दो स्थायी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रवि तिवारी पिता रामानुज तिवारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी भाग्योदय शास्त्री वार्ड, थाना मोतीनगर, जिला सागर को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2023 एवं वर्ष 2026 के दो स्थायी वारंट लंबित थे। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के उपरांत आरोपी को केन्द्रीय जेल, सागर में न्यायिक अभिरक्षा में दाखिल कराया गया।
थाना मोतीनगर पुलिस की यह कार्रवाई जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है। पुलिस द्वारा ऐसे फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सराहनीय भूमिका :
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक शशिकांत गुर्जर, आरक्षक मंजीत सिंह, आरक्षक अभिषेक चौहान, आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक सुनील तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।










