
सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज की आर्थिक और सामाजिक शक्ति का सबसे बड़ा माध्यम – भूपेन्द्र सिंह
खुरई। समाज की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक और बिना आर्थिक बोझ के संपन्न कराने का सबसे प्रभावी माध्यम सामूहिक विवाह सम्मेलन हैं। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह उद्गार श्री देव हनुमान जी मंदिर प्रांगण में आयोजित प्रजापति समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने खुरई प्रजापति समाज की मांग पर श्री देव हनुमान जी मंदिर के पास स्थित भूखंड वृक्षारोपण हेतु समाज को देने, मंदिर का शेष निर्माण कार्य कराने तथा गढ़ौला नाका चैराहा पर स्वागत द्वार बनाए जाने की सहमति दी। सम्मेलन में आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आठ बेटियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के पुण्य कार्य के लिए मैं प्रजापति समाज के सभी गणमान्य लोगों को बहुत बधाई और शुभकामनाएं भी देता हूं। आप समाज के लिए एक बड़ा पुण्य का काम कर रहे हैं हम सब जानते हैं। हर समाज में गरीबी और संपन्नता दोनों होती हैं। हर समाज को यह कोशिश करना चाहिए कि इसी तरह से समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से बेटियों की शादियां हों। यह आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने देखा है कई बार बेटियों की शादी के लिए जमीन बेचकर, मकान गिरवी रखकर भी शादियां करना पड़ती हैं। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इसीलिए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की। आज एक बेटी की शादी पर सरकार लगभग 55000 की राशि खर्च करती है।
प्रजापति समाज द्वारा आयोजित आठ बेटियों के सामूहिक आदर्श विवाह समारोह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा, सामाजिक समरसता और आर्थिक सहयोग का श्रेष्ठ उदाहरण है। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में संपन्न और आर्थिक रूप से कमजोर दोनों प्रकार के परिवार होते हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि वह अपने कमजोर वर्गों का हाथ थामे और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाए।
उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज द्वारा प्रत्येक बेटी को 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। इसके अतिरिक्त यदि अलग-अलग विवाहों में भोजन, टेंट, बारात के ठहरने तथा अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाला खर्च भी बच जाता है, तो वही राशि माता-पिता अपनी बेटी को दे सकते हैं। इससे बेटी आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनती है और उसके नए जीवन की शुरुआत अधिक मजबूत आधार पर होती है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्मग्रंथों में कन्यादान को सर्वोच्च पुण्य कार्यों में स्थान दिया गया है। प्रजापति समाज केवल पुण्य अर्जित करने का कार्य ही नहीं कर रहा है, बल्कि समाज कल्याण का भी अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले समाज में यह धारणा बनी हुई थी कि सामूहिक विवाह सम्मेलन केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए होते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि इस सोच को पूरी तरह बदल दिया जाए। समाज के संपन्न और सक्षम परिवारों को भी आगे बढ़कर अपनी बेटियों और बेटों का विवाह सामूहिक सम्मेलन में करना चाहिए। जब समाज के सभी वर्ग एक मंच पर आकर समान रूप से विवाह करेंगे, तभी समाज में वास्तविक समरसता, समानता और आत्मीयता का वातावरण निर्मित होगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मन से हीनभावना समाप्त होगी और उन्हें यह महसूस होगा कि सामूहिक विवाह किसी मजबूरी का नहीं, बल्कि सामाजिक गौरव का विषय है। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में बड़े और छोटे का भेद समाप्त करने की दिशा में सामूहिक विवाह सम्मेलन सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने पुत्र का विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उसी मंडप में संपन्न कराया, जहाँ अन्य बेटियों का विवाह हो रहा था। यह संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है कि समाज में प्रतिष्ठा का आधार दिखावा नहीं, बल्कि समानता और सामाजिक सहभागिता होना चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे आयोजनों में आगे बढ़कर भागीदारी करनी चाहिए, जिससे सामूहिक विवाह की परंपरा और अधिक सशक्त हो।
उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज अपनी मेहनत, सादगी, विनम्रता और कर्मठता के लिए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। यह समाज श्रम को सम्मान देने वाला समाज है और अपनी मेहनत के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है। इतिहास साक्षी है कि वही समाज आगे बढ़ते हैं जिनमें परिश्रम की संस्कृति होती है, जिनमें विनम्रता होती है और जो सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर संगठित रूप से विकास का मार्ग अपनाते हैं। उन्होंने समाज की कुलदेवी माँ आदिशक्ति से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा सदैव प्रजापति समाज पर बनी रहे और समाज इसी प्रकार निरंतर प्रगति एवं उन्नति करता रहे। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले दस-ग्यारह वर्षों में खुरई में हुए अभूतपूर्व विकास का लाभ प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक समाज को मिला है। विकास का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि अकेले प्रजापति समाज के लोगों ने एक साथ लगभग 40 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ खरीदीं। निर्माण कार्यों की गति इतनी तेज थी कि ईंटों की मांग लगातार बनी रही और ईंट भट्टों को समय पर आपूर्ति करना भी कठिन हो गया था। एक समय ऐसा भी आया जब ईंटों के दाम पाँच से साढ़े पाँच हजार रुपये प्रति हजार तक पहुँच गए, क्योंकि पूरे क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे थे। यह केवल आर्थिक गतिविधि नहीं थी, बल्कि विकास से समाज की बढ़ती समृद्धि और आत्मनिर्भरता का प्रमाण भी था।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति का खुरई की जनता की ओर से आत्मीय स्वागत किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। प्रजापति समाज की आराध्य माता के सम्मान में गीत हुआ। कार्यक्रम में पुष्प माला के स्थान पर स्टेशनरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।स्वागत भाषण निरपत प्रजापति ने दिया।
कार्यक्रम में राजू प्रजापति, समाज के अध्यक्ष, अध्यक्ष कोमल प्रजापति, पार्षद संतोष प्रजापति, बुद्धराम, प्यारेलाल प्रजापति, भगवान दास प्रजापति, सम्मेलन के अध्यक्ष मुरलीधर प्रजापति, दौलतराम, कैलाश, रामचरण, ओंकार प्रजापति, विनोद, मुन्ना लाल प्रजापति, लाखन प्रजापति बेगमगंज ,पलटू राम जी प्रजापति राजारामजी प्रजापति, बालकिशन प्रजापति, वीरन लाल प्रजापति, हेमराज प्रजापति, श्रीमती बनी बाई जी प्रजापति, तोताराम प्रजापति, नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार सहित समाज के अन्य सभी वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
अब हर सोमवार को खुरई में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर का – पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेंद्र सिंह
खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में यहां के आफीसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें अनेक जनसमस्याओं का निराकरण सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब हर सोमवार को खुरई में इसी स्थान पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के आरंभ में पूर्व नपा अध्यक्ष कमलेश राय और वरिष्ठ पार्षद बलराम यादव सहित कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का फूलमाला के स्थान पर बेडशीट्स, कापी, पेन स्टेशनरी भेंट कर स्वागत किया।
पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में अनेक जनसमस्याओं का निराकरण हुआ है। किशनलाल पिता वैधराज चैरसिया का गरीबी की रेखा का आवेदन स्वीकृत पत्र उन्हें दिया गया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिक अपने आवेदन तथा इनसे जुड़ी समस्याएं लेकर शिविर में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगले सोमवार भी 12 बजे से शाम 5 बजे तक यह शिविर होगा और अब पूर्व की तरह प्रत्येक सोमवार को यह जनसमस्या निवारण शिविर आफीसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित होगा। शिविर में एसडीएम मनोज चैरसिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चैधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, धनौरा मंडल रवींद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार,वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी, रामशास्त्री शुक्ला इंद्रकुमार राय, राजेंद्र यादव कल्लू, बलराम यादव, कांशीराम मास्टर, कमलेश राय पीडब्ल्यूडी विभाग, जलसंसाधन, महिला बाल विकास विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग किया।











