
BMC छेड़छाड़ मामला गरमाया: कांग्रेस भी हुई आक्रामक, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

सागर। में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर पुलिस ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर अब कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर हमला तेज कर दिया है।

ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश में अब अस्पताल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जो डॉक्टर दिन-रात मरीजों की जान बचाने के लिए सेवा देते हैं, वही आज खुद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उमंग सिंघार ने अपने पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का संरक्षण पाने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी अभद्रता करने से नहीं चूक रहे। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को इस गंभीर मामले पर जवाब देना चाहिए।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोपों के बाद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में भारी आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।











