कांग्रेस को बड़ा झटका ग्राम शिकारपुर के वरिष्ठ नेता समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल


कांग्रेस को बड़ा झटका ग्राम शिकारपुर के वरिष्ठ नेता समर्थकों सहित भाजपा में हुए शामिल

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत, बोले विकास की यात्रा में सभी का है स्वागत

सागर,दिनांक 29 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सरपंच सरमन यादव ने अपने अनेक साथियों के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इन्हीं विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आज समाज का हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। भाजपा में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा और सभी मिलकर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेंगे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ नेता सरमन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा में कराए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। अब वे अपने सभी साथियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी सदस्यों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए इसे संगठन की मजबूती और सुरखी विधानसभा में भाजपा के बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक बताया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व सरपंच सरमन यादव ने, रामप्यारे यादव,आशीष यादव, रामबाबू यादव, भगवानदास साहू (नेता), दौलत सिंह यादव (फौजी), विनोद यादव, बलराम पाल, कोमल सिंह ठाकुर,तखत लोधी,विनोद,रमेश लोधी, देवेन्द्र यादव, राकेश यादव, नरेश यादव,विशाल यादव (पुत्र पूर्व सरपंच भाईलाल) अमित यादव,लक्ष्मीनारायण यादव सहित दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Comment

Read More