
सागर: तीन बत्ती पर डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर किया सम्मान
सागर। सावन माह के पावन अवसर पर निकाली जा रही डाक कांवड़ यात्रा का शहर के तीन बत्ती चौराहे पर शहर सेवादल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गई तथा कांवड़ पर माल्यार्पण कर उनकी यात्रा की सफलता एवं मंगलमय होने की कामना की गई।
यह डाक कांवड़ यात्रा बीएमसी परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर से मां नर्मदा का पवित्र जल लेने के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के शहर पहुंचने पर तीन बत्ती चौराहे पर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, पूर्व जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस राहुल चौबे, टिंकू जैन, उन्मू ठाकुर, खाटू शुक्ला, रवि जैन, पप्पू सैनी, बाबी जैन, आकाश नामदेव, अंकित गुप्ता, सोनू चुटेले, कमलेश चुटेले, दिनेश पटेल, ऋषभ दुबे, शुभम उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में शहर सेवादल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।










