
सागर ब्रेकिंग: राजघाट रोड पर युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
सागर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोर न्यायालय के पास राजघाट रोड पर रविवार को एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जबकि उसकी स्कूटी घटनास्थल के पास खड़ी मिली है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।










