
कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक विजेता यामिनी मौर्य का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान।
सागर / स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए रजत पदक जीतकर देश,प्रदेश एवं सागर जिले का गौरव बढ़ाने वाली नरयावली विधानसभा क्षेत्र के पुरानी सदर निवासी हरिओम मौर्य की सुपुत्री यामिनी मौर्य के सागर आगमन पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने रजत पदक विजेता यामिनी मौर्य के पुरानी सदर स्थित निवास पर पहुंचकर शॉल,श्रीफल एवं पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि यामिनी मौर्य ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया है।उनकी यह उपलब्धि सागर सहित पूरे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कांग्रेसजनों ने यामिनी मौर्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन और सम्मान मिलना चाहिए,ताकि प्रदेश के अन्य युवा भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो सकें।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,अशोक कुशवाहा,भैय्यन पटेल, विजय साहू,पुरुषोत्तम शिल्पी,शरद राजा सेन, अवधेश सिंह,प्रमोद पटेल,कल्लू पटेल,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल कुर्मी,कोमल सिंह लोधी,धर्मेंद्र तोमर,पवन यादव,गीता मौर्य,अमित कुशवाहा, नरेन्द्र यादव,आंनद मौर्य,राहुल मौर्य,कमलेश मौर्य,इंजी.सत्यम सिंह,खुशाल यादव,जितेंद्र सोनकर,फिरोज खान,कमलेश मौर्य आदि मौजूद थे।











