डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने अग्निवीरों को सौंपे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के प्रमाण पत्र

विश्वविद्यालय ; कुलपति ने सौपे अग्निवीरों को प्रमाण पत्र
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने महार रेजीमेंट सेंटर के अग्निवीरों को रोजगारोन्मुख पाठयक्रम के प्रमाण पत्र सौपे गये। विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से पंजीयन दिसंबर माह में प्रांरभ किये गये थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.यशवंत सिंह ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि सुबेदार मेजर संजय साहो (जीएसओ1) एवं नायब सुबेदार अनिल कुमार महार रेजीमेंट सेंटर रहे।
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन कुलपति सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार काशव ने कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर का स्वागत किया । कम्युनिटी कॉलेज द्वारा कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.पी. उपाध्याय का स्वागत किया गया । नोडल अधिकारी प्रो. काशव ने बताया कि कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से संचालित तीन सार्टिफिकेट कोर्स में अग्निवीरों को प्रवेश दिया गया था । दिसंबर माह से कुल पंजीयन 272 (01 प्रोफ़ेशनल कम्युनिकेशन सर्टिफ़िकेट कोर्स, 02 बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफ़िकेट कोर्स- 03 योग और वेलनेस सर्टिफ़िकेट कोर्स) किये गये थे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना की एक इकाई के रूप में महार रेजीमेंट जहां जांबाज एवं कुशल सैनिक तैयार कर रही है । उन्होनें कहा कि अग्निवीर सेना की गाईडलाईन के अनुसार कुछ समय के लिये अपनी सेवा सेना में देगें। कुछ अग्निवीरों को सेना में लिया जायेगा । एवं तय समय के उपरांत सेवानिवृत किया जायेगा। ऐसे में अग्निवीरों को ये प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे । एक विश्वविद्यालय के रूप में हम अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुये उन्हे शैक्षणिक, व्यावसयिक एवं तकनीकी दक्षता के साथ डिग्री भी प्रदान कर रहे है। ताकि जवान सेवाकालीन समय में भी अपनी शिक्षा जारी रख सकें ।
मुख्य अतिथि सुबेदार संजय साहो (जीएसओ1) ने कहा कि वर्तमान में अग्निवीरों को आधुनिक तकनीकी जैसे ड्रोन, प्रशिक्षण की आवश्यकता है। तकनीकी ज्ञान होने पर वे कार्य को उपयोगिता के साथ कर सकेगें। कुलसचिव डॉ. एस. पी उपाध्याय ने बताया कि हम कम्युनिटी कॉलेज कोर्स में विस्तार कर रहे है । अग्निवीरों को ध्यान में रखते हुये हम विशेष ड्रोन टैक्नोलाजी कोर्स डिजाईन कर रहे है। एवं कम्यूटर बेसिक कोर्स एवं योगा इस साल अग्निवीरों को दिया गया है। और उसके परिमाण भी बहुत अच्छे जा रहे है। इस मौके पर कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. अभिषेक बंसल और डॉ. अरूण साहो ने कोर्स को लेकर अपने – अपने विचार रखें । इस अवसर पर महार रेजीमेंट सेंटर अधिकारी सहित कम्युनिटी कॉलेज कार्यालय सहायक निशांक शर्मा, अनुराग बृजपुरिया, बंसत माझी राकेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More