
खेल परिसर में मॉर्निंग वॉक करने वालों पर रजिस्ट्रेशन और मासिक शुल्क लेने पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया
मॉर्निंग वॉक व्यक्ति का अधिकार है इस पर शुल्क लगाना प्रशासनिक तानाशाही है- आशीष ज्योतिषी
सागर /6 अगस्त।मॉर्निंग वॉक करने वालों पर रजिस्ट्रेशन और मासिक शुल्क लेने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता आशीष ज्योतिषी ने प्रशासन के आदेश को तानाशाही बताया है उन्होंने कहा की मॉर्निंग वॉक व्यक्ति का अधिकार है इस पर किसी तरह का शुल्क लिया जाना मानव अधिकारों का उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि सागर के खेल परिसर में आज अचानक एक सूचना बोर्ड लगाकर हजारों की संख्या में खेलने के लिए जाने वालों को रजिस्ट्रेशन और मासिक शुल्क के नाम से नियम थोपा गया है , जिस कारण खेलप्रेमियों में रोष व्याप्त है , वहीं दूसरी और आर एस एस की सुबह से लगने वाली शाखा को शुल्क से मुक्त रखा गया है। जबकि खेल का मैदान है शाखा के लिए नहीं बना , खेल परिसर प्रशासन का मॉर्निंग वॉक और खेलने के लिए जा रहे लोगों पर शुल्क का नियम समझ से परे है.इस खेल परिसर में रोजाना सुबह शाम लगभग 2000 लोग नियमित जाते हैं। ऐसा लगता है कि प्रशासन द्वारा घूमने वालों से भी टैक्स वसूल किया जा रहा है। ऐसा ना हो कि आने वाले समय में वे ऑक्सीजन लेने का भी पैसा लेने लगे। प्रशासन को चाहिए की तत्काल इस तानाशाही फरमान को वापस ले
यह प्रशासन का बहुत ही शर्मनाक आदेश है।











