
रजत पदक विजेता यामिनी मौर्य का जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत सम्मान किया
कॉमनवेल्थ गेम जूडो प्रतिस्पर्धा में भारत व मध्य प्रदेश के सागर का नाम रोशन करने वाली यामिनी मौर्या का सम्मान स्वागत व उनके परिवार में माता-पिता का भी सम्मान जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस परिवार ने यामिनी मौर्य के निवास पहुंचकर स्वागत सम्मान किया सभी ने भारत माता की जय और यामिनी मौर्य आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं के नारे लगाए जहां महिला कांग्रेस ने पुष्प माला पहनाकर व युवा कांग्रेस ने इंडिया का कैप पहनाकर और जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं प्रदान की
इस दौरान यामिनी मौर्य ने अपने इस मंजिल को प्राप्त करने की विस्तार से चर्चा कर संघर्ष की कहानी बताई
उनसे मिलकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि यह गौरव का समय है जो आपके द्वारा सागर जिले को प्राप्त हुआ है इससे पूरा शहर जिला मध्य प्रदेश खुशी प्रकट कर रहा है और शुभकामनाएं दे रहा है कि यामिनी मौर्य जी बहुत आगे बढ़े और देश दुनिया में सागर का नाम रोशन करें
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज,रजक वीरेंद्र राजे, आनंद हेला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ किरण लता सोनी, पार्षद रोशनी वसीम खान,अर्चना कनौजिया, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, संजय, ज्योति मलैया, अहिरवार,सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे











