12 अगस्त को सागर में कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

सागर। जिला शहर कांग्रेस सेवादल की समीक्षा बैठक आगामी 12 अगस्त 2026, बुधवार को दोपहर 11 बजे राजीव गांधी भवन स्थित जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित होगी।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव का सागर आगमन होगा। इस दौरान सेवादल के संगठनात्मक कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।
कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव, सेवादल प्रभारी शिव कुमार नीखरा, सेवादल प्रदेश महासचिव विजय साहू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विंगों के अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कांग्रेसजनों, महिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, नगर निगम पार्षदगण, यंग ब्रिगेड, सेवादल परिवार एवं एनएसयूआई सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Comment

Read More