7वीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप 2026

7वीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप 2026
ओज़ोन स्केटिंग रिंक अलीगढ़ में 8 अगस्त से 10 अगस्त तक आयोजित हुई 7वीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप 2026 में गौतम बुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (सिल्वर मेडल) का खिताब अपने नाम किया।चरण सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर की ओर से 10 खिलाड़ियों के दल ने भाग लिया था, ये सभी खिलाड़ी चरण सिंह की चल रही शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्केटिंग अकैडमी उस में सभी खिलाड़ी अभ्यास करते थे जिसमें कप्तान चरण सिंह, उप-कप्तान जय चौधरी, शुभम, लोकनाथ, सौरभ यादव, निखिल, रविंद्र और रवि समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे। गौतम बुद्ध नगर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम का सामना इटावा की टीम से हुआ, जहाँ कड़े मुकाबले में गौतम बुद्ध नगर को हार का सामना करना पड़ा और टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
फेडरेशन कप के लिए चरण सिंह का चयन
चैंपियनशिप के समापन के बाद अगले महीने राजस्थान में आयोजित होने वाली फेडरेशन कप चैम्पियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम के ट्रायल आयोजित किए गए। इस ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गौतम बुद्ध नगर टीम के कप्तान चरण सिंह का चयन फेडरेशन कप के लिए हुआ है। अगले माह होने वाले इस टूर्नामेंट में चरण सिंह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नज़र आएंगे।
और वही चरण सिंह की अकैडमी की संभविता ने भी जीता ब्रोंज मेडल
कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की छात्रा संभविता ने भी आयु वर्ग (12 से 15 वर्ष) में बेहतरीन स्केटिंग का प्रदर्शन करते हुए 7वीं ओपन यूपी स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप में (कांस्य) मेडल हासिल कर ज़िले का नाम रोशन किया। टीम के शानदार प्रदर्शन और खिलाड़ियों के चयन पर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) श्रीलक्ष्मी वी.एस. और एसीईओ प्रेरणा सिंह ने भी जितने पर इन को बधाई दी और भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी और खेलप्रेमियों व स्थानीय निवासियों ने पूरी टीम को बधाई दी है और आगामी फेडरेशन कप के लिए चरण सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Read More