भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने दर्ज कराई सहभागिता

भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक में शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने दर्ज कराई सहभागिता
सागर। मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संगठकों की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में सागर जिला शहर कांग्रेस सेवादल परिवार की ओर से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने सहभागिता की और संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी प्रदेश संगठन के समक्ष रखी।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने अपने सात वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों, संगठन विस्तार और कार्यशैली से संबंधित जानकारी प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को दी। उन्होंने सेवादल की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने को लेकर भी अपनी बात रखी।
बैठक में सिंटू कटारे के साथ प्रदेश महासचिव विजय साहू, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, पार्षद  सीमा कमल चौधरी, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष दीपक कुर्मी, लल्ला यादव, जयदीप उपाध्याय, मनोज पवार, हरिनाम पटेल एवं हरिनाथ पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और बैठक में सहभागिता निभाई।
प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों एवं सेवादल की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Comment

Read More