संपूर्ण पंचांग दैनिक राशिफल महर्षि पाराशर पंचांग  अथ पंचांगम् ll जय श्री राधे ll दिनांक 02/09/2026 बुधवार

🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺
|| जय श्री राधे ||
🌺🙏 महर्षि पाराशर पंचांग 🙏🌺
🙏🌺🙏 अथ पंचांगम् 🙏🌺🙏
ll जय श्री राधे ll
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺

दिनाँक:-02/09/2026,बुधवार
पंचमी, कृष्ण पक्ष,
भाद्रपद
“”””””””””””””””””””””””””””””””(समाप्ति काल)

तिथि——– पंचमी 06:11:55. तक
तिथि—- षष्ठी 28:25:29(क्ष य)
पक्ष———————— कृष्ण
नक्षत्र——— भरणी 25:42:05
योग————- ध्रुव 21:11:03
करण——— तैतुल 06:11:55
करण———— गर 17:20:40
करण——– वणिज 28:25:29
वार———————- बुधवार
माह——————– भाद्रपद
चन्द्र राशि———‐——— मेष
सूर्य राशि——————- सिंह
रितु———————— शरद
आयन—————- दक्षिणायन
संवत्सर—————– पराभव
संवत्सर (उत्तर) —————-रौद्र
विक्रम संवत————- 2083
गुजराती संवत———– 2082
शक संवत————— 1948
कलि संवत————– 5127

वृन्दावन
सूर्योदय————- 05:59:36
सूर्यास्त————– 18:37:47
दिन काल———– 12:38:10
रात्री काल———– 11:22:16
चंद्रास्त————– 10:51:03
चंद्रोदय————– 21:40:38

लग्न—-सिंह 15°21′, 135°21′

सूर्य नक्षत्र———- पूर्वाफाल्गनी
चन्द्र नक्षत्र—————- भरणी
नक्षत्र पाया—————– स्वर्ण

🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩

ली‐— भरणी 08:27:56

लू—- भरणी 14:13:38

ले—- भरणी 19:58:20

लो—- भरणी 25:42:05

💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮

ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद

सूर्य= सिंह 15°30 , पूoफाo 1 मो
चन्द्र= मीन 15°30 , भरणी 1 ली
बुध = सिंह 20°52 ‘ पूoफाo 3 टी
शु क्र= कन्या 29°05, चित्रा 2 पो
मंगल= मिथुन 19°17 आर्द्रा 4 छ
गुरु= कर्क 19°33 आश्लेषा , 1 डी
शनि=मीन 19°30 ‘ रेवती , 1 दे
राहू=(व) कुम्भ 05°06 धनिष्ठा , 4 गे

केतु= (व) सिंह 05°06 मघा 2 मी

🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩

राहू काल 12:19 – 13:53 अशुभ
यम घंटा 07:34 – 09:09 अशुभ
गुली काल 10:44 – 12:19 अशुभ
अभिजित 11:53 – 12:44 अशुभ
दूर मुहूर्त 11:53 – 12:44 अशुभ
वर्ज्यम 11:55 – 13:28 अशुभ
प्रदोष 18:38 – 20:56 शुभ

💮चोघडिया, दिन

लाभ 05:59 – 07:34 शुभ
अमृत 07:34 – 09:09 शुभ
काल 09:09 10:44 अशुभ
शुभ 10:44 – 12:19 शुभ
रोग 12:19 – 13:53 अशुभ
उद्वेग 13:53 – 15:28 अशुभ
चर 15:28 – 17:03 शुभ
लाभ 17:03 18:38 शुभ

🚩चोघडिया, रात

उद्वेग 18:38 – 20:03 अशुभ
शुभ 20:03 – 21:28 शुभ
अमृत 21:28 – 22:54 शुभ
चर 22:54 – 24:19* शुभ
रोग 24:19* – 25:44* अशुभ
काल 25:44* – 27:10* अशुभ
लाभ 27:10* – 28:35* शुभ
उद्वेग 28:35* – 30:00* अशुभ

💮होरा, दिन

बुध 05:59- 07:03
चन्द्र 07:03- 08:06
शनि 08:06- 09:09
बृहस्पति 09:09 -10:12
मंगल 10:12 -11:16
सूर्य 11:16 -12:19
शुक्र 12:19- 13:22
बुध 13:22- 14:25
चन्द्र 14:25 -15:28
शनि 15:28 -16:31
बृहस्पति 16:31 -17:35
मंगल 17:35- 18:38

🚩होरा, रात

सूर्य 18:38 -19:35
शुक्र 19:35 -20:32
बुध 20:32- 21:28
चन्द्र 21:28- 22:25
शनि 22:25- 23:22
बृहस्पति 23:22- 24:19
मंगल 24:19-25:16
सूर्य 25:16-26:13
शुक्र 26:13-27:10
बुध 27:10-28:06
चन्द्र 28:06- 29:03
शनि 29:03-30:00

🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩

सिंह > 04:54 से 07:16 तक
कन्या > 07:16 से 09:34 तक
तुला > 09:34 से 11:40 तक
वृश्चिक > 11:40 से 14:08 तक
धनु > 14:08 से 16:12 तक
मकर > 16:12 से 17:54 तक
कुम्भ > 17:54 से 19:34 तक
मीन > 19:34 से 21:02 तक
मेष > 21:02 से 22:36 तक
वृषभ > 22:36 से 00:26 तक
मिथुन > 00:26 से 02:38 तक

कर्क > 02:38 से 04:58 तक

🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार (लगभग-वास्तविक समय के समीप)

दिल्ली +10मिनट——— जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट—— अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट———— मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट——–बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54—–जैसलमेर -15 मिनट

नोट— दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।

💮दिशा शूल ज्ञान————- उत्तर
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो पान अथवा पिस्ता खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l
भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll

🚩 अग्नि वास ज्ञान -:
यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,
चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।
दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,
नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।। महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्
नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।

15 + 5 + 4 + 1 = 25 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l

🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩

सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है

गुरु ग्रह मुखहुति

💮 शिव वास एवं फल -:

20 + 20 + 5 = 45 ÷ 7 = 3 शेष

वृषाभारूढ = शुभ कारक

🚩भद्रा वास एवं फल -:

स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।

रात्रि 2826 से प्रारम्भ

स्वर्ग लोक = शुभ कारक

💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮

*चंदन षष्ठी व्रत

*सर्वार्थ सिद्धि योग 25:42 से

*षष्ठीक्षय

💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮

किं तया क्रियते धेन्वा या न दोग्ध्री न गर्भिणी ।
कोऽर्थः पुत्रेण जातेन यो न विद्वान्न भक्तिमान् ।।
।।चाoनीo।।

वह गाय किस काम की जो ना तो दूध देती है ना तो बच्चे को जन्म देती है. उसी प्रकार उस बच्चे का जन्म किस काम का जो ना ही विद्वान हुआ ना ही भगवान् का भक्त हुआ.

🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩

गीता -: विभूतियोग अo-10

अनन्तश्चास्मि नागानां वरुणो यादसामहम्‌।
पितॄणामर्यमा चास्मि यमः संयमतामहम्‌॥

मैं नागों में (नाग और सर्प ये दो प्रकार की सर्पों की ही जाति है।) शेषनाग और जलचरों का अधिपति वरुण देवता हूँ और पितरों में अर्यमा नामक पितर तथा शासन करने वालों में यमराज मैं हूँ
॥29॥

💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष
कार्यस्‍थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, नए दायित्व प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजनाएं बनेंगी। दूर की यात्रा संभव है। लव पार्टनर के साथ समझदारी से काम लें, बेवजह बहस से बचें। अनपेक्षित खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट संतुलित रखें। मानसिक तनाव व थकान से बचें, पर्याप्त नींद लें।

🐂वृषभ
दफ़्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा सीनियर्स काम से प्रसन्न रहेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। कारोबारी हैं तो व्यापारिक लाभ के अवसर मिलेंगे, नए सौदे लाभदायक रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, आपसी विश्वास मजबूत होगा। आर्थिक आवक अच्छी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सेहत उत्तम रहेगी, ताजगी महसूस करेंगे।

👫मिथुन
कार्यस्थल पर बुद्धिमत्ता व संवाद कौशल से जटिल कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबारी हैं तो नेटवर्किंग से व्यावसायिक लाभ होगा। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे, वित्तीय स्थिति सुधरेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी, दिन ऊर्जावान रहेगा।

🦀कर्क
कार्यस्थल पर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। कारोबारी हैं तो दूरदराज या विदेश से जुड़ा व्यापार लाभ देगा। लव लाइफ में सामंजस्य रहेगा। वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर संतुलन बनाएं रखें। पाचन व खानपान का विशेष ध्यान रखें।

🐅सिंह
दफ़्तर की राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर फोकस करें। काम में सतर्कता बरतें। कारोबारी हैं तो बड़ा निवेश या जोखिमभरा सौदा टालना हितकर रहेगा। जीवनसाथी से अपनी बात सौम्यता से कहें। वाणी पर संयम रखें। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। पैतृक मामलों में सावधानी रखें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शारीरिक थकान रह सकती है।

🙎‍♀️कन्या
कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ समन्वय अच्छा रहेगा। सराहना मिलेगी। कारोबारी हैं तो व्यापार में वृद्धि होगी। पुराने ग्राहकों से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी, रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योग-प्राणायाम से लाभ होगा।

⚖️तुला
कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन समय पर जिम्मेदारियां पूरी होंगी। कारोबार में लेनदेन या कर्ज से जुड़े मामले सुलझेंगे। प्रेम जीवन में छोटी बातों पर राई का पहाड़ न बनाएं। बजट बनाकर खर्च करें, वित्तीय नियंत्रण आवश्यक है। जोड़ों में हल्का तनाव हो सकता है। नियमित दिनचर्या अपनाएं।

🦂वृश्चिक
बौद्धिक व रचनात्मक क्षमता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारी हैं तो शेयर बाजार व कंसल्टेंसी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। साथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आवक बेहतर होगी। आकस्मिक धन लाभ संभव है। दिनभर चुस्ती-फुर्ती रहेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

🏹धनु
कार्यस्थल पर शांति बनाए रखें। काम और घरेलू जिम्मेदारियों में तालमेल बिठाना आवश्यक होगा। कारोबारी हैं तो प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े कामों में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। अपनों के साथ वक्त बिताएंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है, बजट का ध्यान रखें। माता की सेहत पर ध्यान दें।

🐊मकर
कार्यस्थल पर आत्मविश्वास और पराक्रम से कठिन काम भी आसानी से बनेंगे। करियर को नई गति मिलेगी। कारोबार में छोटी व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद और फलदायी रहेंगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते अधिक मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ के आसार है, धन संचय में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी, दिनभर स्फूर्ति बनी रहेगी।

🍯कुंभ
कार्यस्थल पर वाणी की सौम्यता और सही रणनीति से सफलता मिलेगी। कारोबारी हैं तो व्यावसायिक फैसलों से धन लाभ होगा। नया सौदा फाइनल हो सकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। धन आवक के नए रास्ते बनेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। दांत में समस्या हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

🐟मीन
कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। निर्णय क्षमता मजबूत होगी। नई पहचान बनेगी। कारोबार में नए बिजनेस मॉडल पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपसी विश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। ऊर्जा का स्तर उत्तम रहेगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺
आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)
(व्याकरण,ज्योतिष,एवं पुराणाचार्य)
09897565893,09412618599

Leave a Comment

Read More