गोपाल मंदिर से निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शहर कांग्रेस सेवादल ने किया स्वागत


सागर, 5 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के पश्चात आज गोपाल मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों एवं प्रमुख इलाकों से होती हुई तीन बत्ती पहुंची, जहां शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम में शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे के साथ प्रदेश महासचिव सेवादल विजय साहू, डॉ. पी.एस. ठाकुर, मदनगोपाल यादव, गणेश गुप्ता, दिलीप बाबू रैकवार, लल्ला यादव, निक्की यादव, परख शुक्ला, अन्नू घोषी, अमन रजक, तरुण सैनी, रवि जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

Leave a Comment

Read More