
सागर। मध्यप्रदेश साहू तैलिक सभा के आह्वान पर सागर जिला साहू समाज द्वारा तैलिक सभा के स्थापना दिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर साहू समाज मंदिर, बड़ा बाजार में शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश साहू तैलिक सभा के संभागीय अध्यक्ष संजय साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय साहू, घासीराम साहू, प्रदेश सचिव मनोहर साहू, इंजीनियरिंग विभाग अध्यक्ष राजेश साहू, राजनीतिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम साहू, जिला अध्यक्ष नरेंद्र साहू, गोल्डन मसाला के मुकेश साहू, भीतर बाजार के सुशील साहू, , भास्कर नरेंद्र साहू, मेडिकल, महिला विंग अध्यक्ष शशि साहू, नगर अध्यक्ष रोहिणी साहू एवं महासचिव अनीता साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया।
शिक्षकों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न से सम्मान
समारोह में मास्टर रामप्रकाश साहू, राकेश साहू, जगदीश साहू, उमेश साहू, राजेश साहू, दिनेश साहू, गीता साहू, रश्मि साहू, विमला साहू, नंद गोपाल साहू एवं प्रकाश साहू का शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं मध्यप्रदेश साहू तैलिक सभा के पदाधिकारियों ने तैलिक सभा के स्थापना दिवस तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में भर्ती से लेकर सेवानिवृत्ति तक के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने समाज द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के प्रति सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने वाली पहल बताया।
मेधावी छात्राओं का भी हुआ सम्मान
समारोह के दौरान दिनेश मासाब की बेटी श्रुति साहू एवं रोहिणी साहू की बेटी मान्या साहू द्वारा प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त करने पर उन्हें भी शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नंदू साहू, वकील साहब, आदित्य साहू, मनोज साहू, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष विजय साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मुकेश साहू, भीतर बाजार ने किया।











