
आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
सागर, 7 सितंबर। जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई के पास खुरई रोड पर एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर एक व्यक्ति को हाथ में चाकू लेकर घूमते हुए देखा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का तेज धारदार एवं नोकदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भानू यादव, पिता लक्खू उर्फ लाखन यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी यादव ढाबा होटल के पास, शास्त्री वार्ड, सागर बताया। पुलिस द्वारा चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 958/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
समय रहते कार्रवाई से टली संभावित वारदात
पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारदार हथियार के साथ समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे किसी संभावित गंभीर घटना को रोका जा सका।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, प्रआर राजेश, आरक्षक दिनेश एवं आरक्षक बंद्री सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।











