शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न


सागर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या एवं भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यशोदा पैलेस में काव्य गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम काव्यायन संस्था, सद्भावना शाखा, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एम. एस. गौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एम.डी. त्रिपाठी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामदास राज, वृंदावन राय ‘सरल’,  ममता भूरिया एवं मनोरमा शर्मा मंचासीन रहे।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लौकिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। स्कूल, कॉलेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराकर विद्यार्थियों को सफलता दिलाने वाले आर. जी. प्रजापति, एडवोकेट रामदास राज, प्रदीप पांडे, समीक्षा सोनी एवं अनिकेत तिवारी का सम्मान किया गया।
इसी क्रम में जैन पाठशाला की शिक्षिकाओं श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती रीना जैन, श्रीमती ममता पड़वार, श्रीमती मोनिका जैन एवं श्रीमती संध्या जैन तथा सहकार भारती सागर जिलाध्यक्ष आलोक जैन को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में आयोजित काव्य गोष्ठी में शहर के प्रसिद्ध कवियों ने कृष्ण जन्माष्टमी, शिक्षक दिवस एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं का काव्य पाठ कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पी.आर. मलैया, राजेश नामदेव, महेंद्र खरे, मीता कन्नौजिया, हर्षिता प्रताप सिंह, नीरज रैकवार, महबूब ताज, एम. शरीफ, अमित आठ्या एवं सुरजीत सिंह सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रामनरेश सिंह राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कवि हर्षिता प्रताप सिंह ने किया।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी ने शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Read More