ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब जब्त


बीना। अवैध गतिविधियों और अपराधों की रोकथाम के लिए सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और अवैध हथियारों के मामलों में कुल 21 प्रकरण दर्ज किए हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 72 लीटर अवैध शराब, एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल सहित लगभग 72,480 रुपये कीमत का माल-मशरूका जब्त किया। अवैध हथियार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अवैध शराब के मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में करता था बिक्री
पुलिस के अनुसार, मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी, बीना को अवैध शराब और कारतूस के साथ पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बेचता था।
आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उत्तर प्रदेश) की 13 पाव टेट्रा पैक दबंग 28 यू.पी. मेड लिकर मसाला, कुल 2.6 लीटर, कीमत करीब 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5 हजार रुपये तथा करीब 20 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त की गई।
इसी कार्रवाई में अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस तरह दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
अवैध शराब के खिलाफ 21 प्रकरण दर्ज
थाना बीना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने और बेचने वालों के खिलाफ कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्रवाई के दौरान बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी और मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।
अवैध शराब के मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई में यह सामान हुआ जब्त
कुल प्रकरण: 21
अवैध शराब: करीब 72 लीटर
देशी कट्टा: 1
जिंदा कारतूस: 11
मोटरसाइकिल: 1
कुल जब्त माल-मशरूका: करीब 72,480 रुपये
पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के साथ-साथ अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रखने की बात पुलिस ने कही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, निशांत भगत, रुपकिशोर जोरम, सहायक उप निरीक्षक धनीराम, प्रीति थापा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, विजय गौतम, राजेश पटेल, हाकमसिंह, नरेन्द्र, सुनील ठाकुर, युनिस खान, हेमंत तिवारी, गनेशराम भारती, आरक्षक प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दीपसिंह, अजय, बृजेन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, संदीप यादव, बाबूलाल, महेश नामदेव, दिनेश राय, महिला आरक्षक रेवती एवं महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना पुलिस द्वारा की गई।

Leave a Comment

Read More