
सागर 10 सितंबर 2026
कार्यालय 07 एम.पी. बालिका बटालियन एनसीसी सागर के तत्वावधान और कैम्प कमांडेट कर्नल सुजीत देशमुख के नेतृत्व में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सिरीजा, सागर में 04 सितम्बर से संचालित है, जिसका समापन 13 सितम्बर को होगा। इस शिविर में लगभग 400 बालक एवं बालिका कैडेट्स की सहभागिता हो रही है, यह प्रशिक्षण शिविर एनसीसी के ध्येय वाक्य “एकता और अनुशासन” को चरितार्थ करते हुए कैडेट्स को न केवल सैन्य अनुशासन बल्कि सामाजिक सरोकारों और व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान कर रहा है।
विशेषज्ञों के व्याख्यान से बढ़ा ज्ञान
शिविर में दिनांक 06 सितम्बर को डॉ. मालती पटेल ने पॉक्सो एक्ट एवं यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।
दिनांक 07 सितम्बर 2026 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट मिस्टर ए.के. सिंह, ने फायर फाइटिंग प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्र की कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी। साथ आपदाओं के दौरान एनसीसी कैडेट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।
दिनांक 08 सितम्बर 2026 डा. प्रतिभा तिवारी, मेनेजिंग ड्रायरेक्टर स्वामी विवेकानंद यूनिवरसिटी की पत्नि ने राष्ट्रीय महिला आयोग की एक पहल ‘तेरे मेरे सपने’ पर अपने विचार व्यक्त किये, डा. प्रतिभा तिवारी स्वयं सिध्दा एनजीओ को चलाती हैं।
आज ही शासकीय बंदेलखंड चिकित्सा महाविद्वालय सागर से वरिष्ठ परामर्शदाता अनुपम बोहरे ने अपने व्याख्यान में ट्यूबरक्लोसिस से जानकारी और बचाव के बारे में जानकारी दी, साथ ही डा. साधना पीपीटीसीटी सेंटर शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सागर द्वारा एचआईवी एड्स संबंधित जानकारी ही बचाव में एनसीसी कैडेट की भूमिका पर प्रकाश डाला।
व्याख्यानों की श्रृंखला में मिल्ट्री हॉसपिटल सागर से पधारी लेफ्टिनेंट कर्नल मधुमिधा जी, जो ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी (प्रसूति और स्त्री रोग) में ग्रेडेड स्पेशलिस्ट हैं। गर्ल्स कैडेट को महिलाओं से संबंधित स्वास्थ संबंधी समसयाओं मासिक धर्म में साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी प्रदान की और सही पोषण से स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जागरूक किया ।
आर.डी.सी 2026 वेस्ट कैडेट सीनियर अंडर ऑफीसर प्रथा उमथ द्वारा अपने कैडेटो को एनसीसी में अपने अनुभव एवं वेस्ट कैडेट चयन के के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
क्रमांक 84/2564/2026 फोटो N
शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सागर में IndiaSkills Competition 2026-27 की जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई
सागर 10 सितंबर 2026
शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सागर में IndiaSkills Competition 2026-27 की जागरूकता हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य IndiaSkills Competition 2026-27 में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करना तथा इस प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी कौशल को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है ।
शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर मे आयोजित कार्यशाला में संस्था प्राचार्य वर्ग-02 सुश्री पूजा तिवारी जी, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सुनील लड़िया जी, संभागीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री परमानंद सेन जी, तथा इंडिया स्किल जिला समन्वयक अधिकारी श्री दीपक बोहरे जी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक कार्यालय सागर से सहायक संचालक श्री शैलेंद्र आगर मोरे जी उपस्थित रहे।
तथा इस कार्यक्रम में सागर संभाग के विभिन्न आईटीआई दमोह, पृथ्वीपुर, पन्ना, जरुआखेड़ा, केसली, राहतगढ़, बल्देवगढ़ शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में ग्लोबल स्किल पार्क (GSP) भोपाल से उपस्थित पदाधिकारी श्री अमित चौहान जी और श्री आकाश तिवारी जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्लोबल स्किल पार्क (GSP) भोपाल में संचालित समस्त एडवांस कोर्सेज के बारे में जानकारी तथा ग्लोबल स्किल पार्क (GSP) ट्रेनिंग लेने के पश्चात भविष्य में प्राप्त होने वाले अवसरों के बारे में तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रोजगार के अवसरों को प्रदान करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आयोजित कार्यक्रम में वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से IndiaSkills Competition 2026-27 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में उपलब्ध अवसरों की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
यह कार्यक्रम संस्था के प्रशिक्षणार्थियों और युवाओं को इंडिया स्किल कंपटीशन के माध्यम से अपनी कौशल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म प्रदान हो सके इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम रहा।











