पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

SHARE:


सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मनमोहन सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 1991 के आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में दस वर्षों के कार्यकाल तक डॉ. सिंह का आर्थिक नीतियों और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमराज रजक ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता और दूरदर्शिता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान अर्थशास्त्री और सच्चा देशभक्त खोया है, जिसकी कमी हमेशा महसूस होगी।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने किया, जबकि आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर दीनदयाल तिवारी, सुनील पहेवा, महेश यादव, कुंजीलाल लाडिया, सागर साहू, आनंद हेला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें