स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष होगा कार्यक्रम, अंशुल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
सागर। शहर कांग्रेस सेवादल परिवार की ओर से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम इस बार रविवार, 27 सितंबर 2026 को सिविल लाइंस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे सागर गैरे रेस्टोरेंट के पास स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष संपन्न होगा।
मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, अंशुल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक सिन्टू कटारे ने बताया कि मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस सेवादल परिवार नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देता है। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।
उन्होंने कांग्रेसजनों के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्यों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर निगम पार्षदों, एनएसयूआई, यंग ब्रिगेड तथा सेवादल परिवार के सदस्यों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
सिन्टू कटारे ने सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।







