जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नोडल कॉलेज की पुरुष टीम विजेता

SHARE:


सागर। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय नरयावली में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पुरुष टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, रणनीति और मानसिक एकाग्रता का परिचय देते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में विद्यार्थियों ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और संयम से संस्थान का नाम रोशन किया है।
विजेता पुरुष टीम में अनुज मिश्रा, अर्चित जैन, उमर फारूख, कार्तिक चौरसिया, सौरभ सेन एवं हर्ष ने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में रणनीति और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में उन्नति मिश्रा ने जिला स्तरीय ट्रायल में सहभागिता करते हुए अपने खेल का प्रभावी प्रदर्शन किया।
टीम की सफलता में कोच एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दयाराम राजपूत तथा टीम मैनेजर भगवत प्रसाद अहिरवार के मार्गदर्शन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में विजेता बनने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें