पुष्पवर्षा और जनउत्साह से गूंजा नरयावली विधानसभा, सेवा-संकल्प यात्रा का  स्वागत

SHARE:

(वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा का विधायक लारिया के नेतृत्व में आत्मीय अभिनंदन)

सागर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा (रूट क्रमांक-03) शनिवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो मकरोनिया से परसोरिया तक पूरा क्षेत्र सेवा-संकल्प, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

सागर विधानसभा से होते हुए दोपहर 1.30 बजे मकरोनिया चौराहा पहुंची यात्रा का नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। करीब 60 यात्रियों के इस सेवा कारवां का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां लोगों ने आगे बढ़कर उसका स्वागत किया और सेवा के इस संकल्प से स्वयं को जोड़ा।

मकरोनिया से परसोरिया तक स्वागत ही स्वागत

नरयावली विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के स्वागत के लिए चार प्रमुख पड़ाव निर्धारित किए गए थे। मकरोनिया चौराहा पर भव्य स्वागत एवं नुक्कड़ सभा, पैराडाइज होटल मकरोनिया पर आत्मीय अभिनंदन, बहेरिया चौराहा पर भोजन एवं स्वागत तथा परसोरिया में पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं सानोधा तिगड्डा पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत कर यात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साह बढ़ाया।

पूरे मार्ग में कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं भारत माता के जयघोष और सेवा-संकल्प के नारों के बीच यात्रियों का अभिनंदन किया गया। मातृशक्ति, युवा और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर सहभागी बने।

“सेवा को संस्कार और जनभागीदारी को शक्ति बनाना ही मोदी जी के 25 वर्षों की प्रेरणा”

स्वागत अवसर पर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की मूल भावना सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित रही है। वडनगर से वाराणसी तक निकली यह यात्रा उसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का जीवंत माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा को केवल सरकारी दायित्व नहीं रहने दिया, बल्कि उसे जनभागीदारी का संस्कार बनाया है। जल संरक्षण से लेकर जनसेवा, स्वच्छता से लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण तक समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता ही विकसित भारत के संकल्प को गति दे सकती है।

विधायक लारिया ने कहा कि यह यात्रा रास्तों पर चलने वाला केवल यात्रियों का कारवां नहीं, बल्कि सेवा के विचार को समाज की शक्ति से जोड़ने वाला संकल्प है। वडनगर से शुरू होकर वाराणसी तक पहुंचने वाली यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन की उस यात्रा का भी संदेश देती है, जिसमें राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि “सेवा का भाव मन में हो और समर्पण का संकल्प जीवन में हो, तो प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण का सहभागी बन सकता है।”

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, अशोक सिंह पड़रिया, नपाध्यक्ष मिहीलाल, यश अग्रवाल, चेतराम अहिरवार, विक्रम सोनी, जगन्नाथ गुरैया, पार्षद बलबंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, दिनेश दक्ष, राजा रिछारिया, मुकेश पटेल, निशांत आठिया, केदार शर्मा, गोकुल ठाकुर, हरलाल साहू, दिलीप नायक, पिंटू ठाकुर, धर्मेंद्र कुशवाहा, हेमंत पाठक, ऋषिकेश त्रिवेदी, बाबूलाल रोहित, राघवेंद्र सिंह, अमित पांडे, कलेक्टर सिंह, लोकेंद्र सिंह, प्रशांत अहिरवार, विक्रम सिंह, शालू पांडे, प्रशांत तिवारी, राज विश्वकर्मा, हल्के भैया, जितेंद्र सिंह, शिवराज यादव, जयंती मौर्य, वर्षा विश्वकर्मा, मोनिका प्रजापति, उमा रजक, सुधा शर्मा, पूनम साहू, रेखा वर्मा, रेखा चौधरी, रश्मि अहिरवार, सोनिया तिवारी, पुष्पा ठाकुर, सुनीता अहिरवार, आरती दांगी, प्रमिला रजक सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें