
सागर। शहर सेवादल परिवार की ओर से मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम विश्वविद्यालय मार्ग स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष उद्यान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं एनएसयूआई से जुड़े अंशुल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंशुल शर्मा ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार भाजपा शासन में शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक दबाव और हस्तक्षेप बढ़ा है।
अंशुल शर्मा ने आरोप लगाया कि नियुक्तियां मेरिट के आधार पर होने के बजाय सिफारिशों के आधार पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिला अध्यक्षों को कुलगुरु बनाए जाने जैसे उदाहरणों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक विचारधारा का केंद्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्र और युवा इस तरह के दबाव से डरने वाले नहीं हैं। अंशुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं और युवाओं से संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है। उन्होंने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए आंदोलन और संघर्ष जारी रखने की बात कही।
जिला महासचिव महक राय ने जैन जी आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों को कथित रूप से डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी डरने वाली नहीं है और वह सरकार से इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया, जबकि संचालन द्वारका चौधरी ने किया। प्रदेश महासचिव सेवादल विजय साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में बंडा शराब कांड में मृत लोगों तथा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे की माता श्रीमती सिया रानी और नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. प्रभुदयाल बिल्थरिया के भाई सुखदेव बिल्थरिया के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जितेंद्र रोहन, हरिश्चन्द सोनवार, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, ऋचा सिंह, वसीम खान, शिवशंकर यादव, संजय रोहिदास, दीपक कुर्मी, रूपनारायण यादव, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, प्रदीप तिवारी, रामशंकर सेन, गोपीलाल यादव, रजिया खान, गजेंद्र दुबे, बीपी यादव, लाखन, फहीम अंसारी, लकी पंडा, परख शुक्ला, अंकुर यादव, अमर श्रीवास्तव, अन्नू घोसी, पंकज सोनी, मृत्युंजय सूर्यवंशी, पूनम रैकवार, निकिता तिवारी, प्रसून पटेल, पारस साहू, विशाल चौबे, कपिल यादव, कुंवर अभिनव, योगेश यादव, संदीप यादव, ऋषभ पंथी, मनीष घोषी, गिर्राज अहिरवार, मेदांश शर्मा, सत्येंद्र अहिरवार, सूर्येश शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







