बाघराज जैन मंदिर में पर्युषण पर्व पर धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन

SHARE:


प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार, 10 उपवास करने वाले श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान


सागर। बाघराज कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पर्वराज दश लक्षण पर्युषण महापर्व के अवसर पर दस दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। चतुर्दशी की रात्रि आयोजित समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही दस उपवास करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं शुभकामना परिवार सद्भावना शाखा की बहनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में 16 सितंबर से प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 1 मिनट प्रतियोगिता, ‘जो महावीर बोलेंगे’, फैंसी ड्रेस, मुंबई सिटी, कुर्सी दौड़, भजन, नृत्य, धार्मिक तंबोला और प्रश्न मंच सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर 10 उपवास करने वाले ऋषिका-आलोक जैन को सम्मानित किया गया। पर्युषण महापर्व के दसों दिनों में प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं आरती तथा सायंकाल 48 दीपों से भक्तामर जी का पाठ और आरती की गई। रात्रि में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में श्री पार्श्वनाथ मंदिर जी बाघराज की प्रबंधकारिणी, पाठशाला परिवार, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, शुभकामना परिवार सद्भावना शाखा की बहनों सहित बाघराज कॉलोनी में निवासरत धर्मावलंबी एवं आसपास की कॉलोनियों से आए समाजजन शामिल हुए। सभी ने धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें