सागर, 27 सितंबर 2026। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बधिरता दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय निःशुल्क कान एवं श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि शिविर सोमवार और मंगलवार को आयोजित होगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कान से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच कर सटीक निदान एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लिए निःशुल्क श्रवण जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
ईएनटी विभाग ने आमजन से अपील की है कि कान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, सुनने में कठिनाई अथवा श्रवण संबंधी परेशानी होने पर समय पर शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।
Post Views: 12







