मानवता की मिसाल बने विधायक लारिया, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

सागर। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने क्षेत्रीय संपर्क के दौरान भोजपुरा अंडरपास के समीप दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर में घायल हुए लोगों की तत्काल मदद की।

विधायक लारिया ने बिना समय गंवाए अपने स्वयं के वाहन से घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर पहुंचाया। साथ ही मेडिकल ऑफिसर से दूरभाष पर संपर्क कर घायलों की स्थिति से अवगत कराया और समुचित एवं त्वरित उपचार के निर्देश दिए।

विधायक श्री लारिया की यह पहल मानवीय संवेदना, तत्परता और सच्ची जनसेवा की मिसाल बनी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें