नमकमंडी में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता होंगे शामिल
सागर। भाजपा महिला मोर्चा, जिला सागर द्वारा सोमवार, 12 अक्टूबर को नमकमंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होगा।
भाजपा महिला मोर्चा के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ छात्राओं द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा न्याय की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य शामिल होंगी।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेघा दुबे ने सभी पदाधिकारी बहनों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर नमकमंडी पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।
स्रोत: श्रीकांत जैन, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा सा







