सागर में जनसुनवाई: 226 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

SHARE:

सागर, 13 अक्टूबर 2026।

सागर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से जुड़े 226 आवेदनों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को प्रकरणों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, डिप्टी कलेक्टर मोना दांगी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रत्येक मंगलवार को होती है जनसुनवाई

राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और नागरिकों को अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है।

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के 226 आवेदकों के प्रकरणों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

भारत न्यूज़ 24 live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें