17 वर्षों के सतत प्रयासों से विकास की नई पहचान बना मकरोनिया : विधायक प्रदीप लारिया

SHARE:

(दीनदयाल नगर और कृष्णा नगर में 33.67 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन)

मकरोनिया। नवरात्र के पावन अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 03 दीनदयाल नगर एवं वार्ड क्रमांक 02 कृष्णा नगर में 33.67 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

वार्ड 03 में 8.87 लाख की लागत से गणेश पार्क में बाउंड्रीवॉल तथा 8.95 लाख से विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण कार्य किए जाएंगे। वहीं, वार्ड 02 में 15.85 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। इन कार्यों से नागरिकों को बेहतर सड़क एवं जल निकासी सुविधाएं मिलेंगी।

विधायक  लारिया ने कहा कि मकरोनिया का तेजी से विकसित होते नगर के रूप में उभरना 17 वर्षों के सतत प्रयास, समन्वय, जनसंपर्क और समर्पण का परिणाम है। विकास एक दिन में नहीं, बल्कि निरंतर प्रयासों से साकार होता है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें