नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प

SHARE:

बाल दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम, आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान को किया याद

सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष भारत की मजबूत नींव रखी। उनका मानना था कि आज के बच्चे ही कल का भारत बनाएंगे। इसलिए बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से नेहरू जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

राकेश राय ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे। उनके कोट पर लगा लाल गुलाब उनकी पहचान बन गया था। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, आईआईटी, बांध, कारखानों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास के माध्यम से आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाल दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और संस्कार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करें।

कार्यक्रम का संचालन स्थायी मंत्री दीनदयाल तिवारी ने किया तथा आभार सुनील पाहवा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, सिंटू कटारे, सागर साहू, नीलेश अहिरवार, ताहिर खान, शरद पुरोहित, राकेश राय, महेश अहिरवार, चमन अंसारी, पीयूष अवस्थी, बाबू मछंदर, सुरेश रैकवार, प्रशांत सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी, टीकाराम दीवान, हरिश्चंद्र सोनवार, नौशाद अब्बासी, कल्लू गुप्ता, कुंजीलाल लडिया, मयंक ठक्कर, साहिल खान, महेश यादव, अजय लारिया, संजय सराफ, उमर खान, लल्ला यादव, विनोद कोरी, अनिल दक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें