श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी

SHARE:

श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का दिव्य माध्यम है -महापौर

सागर।14/11/2026/ तिली वार्ड स्थित गिरधारी पुरम कॉलोनी में गिरधारी पुरम मातृशक्ति मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास पं. श्री प्रेमभूषण शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक वातावरण में धर्मलाभ प्राप्त किया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, प्रेम और धर्म के महत्व का वर्णन किया गया।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार, भक्ति, प्रेम और सदाचार को अपनाने की प्रेरणा देने वाला माध्यम है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश हमें धर्म के मार्ग पर चलने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से हमारी सनातन संस्कृति और परंपराएं सशक्त होती हैं। ऐसे आयोजन समाज को संस्कारों से जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के महत्व से परिचित कराते हैं।

इस अवसर पर सुशील पांडे , अशोक दुबे , रामचंद चौराहा, आनंद अग्रवाल, राजेंद्र खरे ,जगदीश, रतीराम सिलावट, उत्तम सेन, बाबूलाल एवं विजय गौतम सहित गिरधारी पुरम कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें