लोकतंत्र की पाठशाला बने महाविद्यालय, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

SHARE:

निबंध प्रतियोगिता में कुमकुम कुशवाहा और प्रश्नोत्तरी में रिहान रईन ने हासिल किया प्रथम स्थान, प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं

सागर। युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वीप एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता और संवेदनशील युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। चुनावी साक्षरता क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व और जागरूक नागरिकता के प्रति समझ विकसित करने का अवसर मिलता है। युवा जब संवैधानिक मूल्यों और निर्वाचन व्यवस्था को गहराई से समझते हैं, तो लोकतंत्र की नींव और मजबूत होती है। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में जुटी टीम की सराहना की।

निबंध प्रतियोगिता में कुमकुम कुशवाहा प्रथम

17 नवंबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय राहतगढ़ की कुमकुम कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया की महक ठाकुर द्वितीय तथा शासकीय पीजी महाविद्यालय बीना की साक्षी साहू तृतीय स्थान पर रहीं।

अन्य स्थानों पर योगेश पाण्डेय चौथे, लक्ष्मी रैकवार पांचवें, नम्रता चौरसिया छठवें, बलदाऊ यादव सातवें, सुरभी साहू आठवें और बंदना विश्वकर्मा नौवें स्थान पर रहीं। वहीं कु. नीता दांगी, पूनम अहिरवार और राधा कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अभिलाषा जैन ने किया।

प्रश्नोत्तरी में रिहान रईन ने मारी बाजी

18 नवंबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय राहतगढ़ के रिहान रईन ने प्रथम स्थान हासिल किया। शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर के विशाल अहिरवार द्वितीय तथा शासकीय पीजी कॉलेज गढ़ाकोटा के सौरभ अहिरवार तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में सागर, राहतगढ़, मकरोनिया, बीना, रहली, शाहपुर और ढाना सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का सफल संयोजन डॉ. शुचिता अग्रवाल ने किया।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के निर्देशन में 2 नवंबर से 20 नवंबर 2026 के बीच आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिले के युवाओं में चुनावी जागरूकता और बौद्धिक विमर्श को नई दिशा मिली है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें