गढ़ाकोटा में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार; ₹13,500 नकद और दो बाइक जब्त

SHARE:

झागरी रोड पर चल रहा था जुआ, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े आठों आरोपी

सागर। जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ाकोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झागरी रोड पर संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए आठ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹13,500 नकद, दो मोटरसाइकिल और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी रहली के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झागरी रोड पर संचालित जुआ फड़ की जानकारी मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

पुलिस की घेराबंदी के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹13,500 नकद, दो मोटरसाइकिल और ताश की दो गड्डियां जब्त की गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र अहिरवार (31), प्रीतम अहिरवार (42), हरिराम उर्फ कल्लू लोधी (25), गगन यादव (29), प्रदीप बंसल (29), कपिल साहू (19), रमेश अहिरवार (30) और राजकुमार सेन (20) शामिल हैं। सभी गढ़ाकोटा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों एवं ग्रामों के निवासी हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, बसंत मिश्रा, डाल सिंह तथा आरक्षक कौस्तुभमणि, थिरवम, राजदीप और संतोष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें