बुंदेली परंपरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत, महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर किया अभिनंदन

SHARE:

सिजई गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद

वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने की अगवानी, खजुराहो एयरपोर्ट और सिजई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

सागर, 21 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिले की लवकुशनगर तहसील अंतर्गत सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां विधायक अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सिजई हेलीपैड पहुंचे, जहां वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव, अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर मृणाल मीना सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष रूप से बुंदेली संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक बुंदेली रीति-रिवाज से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। पारंपरिक स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में पहुंचे और नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें