तीनबत्ती पर पुष्पमालाओं और पुष्पवर्षा से किया कोरी समाज के लोगों का अभिनंदन
सागर। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को कोरी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई। रविशंकर वार्ड स्थित गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई इस रैली का शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने तीनबत्ती पर भव्य स्वागत किया।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वाहन रैली के आयोजक बंटी कोरी, एडवोकेट उमेश कोरी, तरुण कोरी एवं पार्षद गोलू कोरी का पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही रैली में शामिल कोरी समाज के सभी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ लल्ला यादव, प्रवीण यादव, अंकुर यादव, अन्नू घोसी, तरुण सैनी, परख शुक्ला, रवि जैन, आकाश नामदेव, घनश्याम रैकवार, मुकेश भद्रा सहित शहर कांग्रेस सेवादल परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वीरांगना झलकारी बाई के योगदान और उनके साहस एवं बलिदान को स्मरण करते हुए जयंती के अवसर पर निकाली गई वाहन रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।







