हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर शाहगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना शाहगढ़, जिला सागर

दिनांक: 21 मई 2025

हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर शाहगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

झड़ौला गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दिखाई त्वरित कार्रवाई

दिनांक 20.05.2025 को फरियादी दशरथ रैकवार निवासी ग्राम झड़ौला, चौकी बराज, थाना शाहगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 19.05.2025 की शाम उसके पुत्र मुकेश रैकवार का गांव के ही नुन्नू उर्फ मानसिंह ठाकुर से विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते रात में आरोपी नुन्नू उर्फ मानसिंह ठाकुर ने मुकेश के ऊपरवाले आंगन में सोते समय सिर पर लाठी से हमला किया। चीख-पुकार सुनकर जब दशरथ मौके पर पहुंचा, तब तक आरोपी भाग चुका था।

घायल मुकेश को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 134/25 धारा 103, 331(6), 115(2), 296 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव उइके एवं एसडीओपी बंडा  शिखा सोनी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक साक्ष्यों की सहायता से आरोपी के लोकेशन को ट्रेस किया गया और थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे के नेतृत्व में ग्राम हीरापुर के पास से आरोपी नुन्नू उर्फ मानसिंह ठाकुर को गिरफ़्तार कर लिया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका:

इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:

उप निरीक्षक संदीप खरे, थाना प्रभारी शाहगढ़

उप निरीक्षक सतेंद्र गुर्जर, चौकी प्रभारी बराज

उप निरीक्षक अरविंद सिंह, चौकी प्रभारी हीरापुर

सउनि लोक विजय

सउनि गुड्डन सिंह

आरक्षक दिनेश साहू

आरक्षक महेंद्र शर्मा

आरक्षक नंदलाल

आरक्षक सुरेंद्र सिंह

प्रधान आरक्षक सौरभ रेकवार

Leave a Comment

Read More